BJP की शक्ति का केंद्र कोई और नहीं करोड़ों कार्यकर्ता हैंः रघुवर दास

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 04:21 PM (IST)

हजारीबागः हजारीबाग में सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ता साथियों का अभिनंदन। राजनीतिक पार्टियों का जन्म विचारधारा से होता है। बीजेपी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां एक परिवार की जागीर बन कर रह गई हैं। बीजेपी की शक्ति का केंद्र कोई और नहीं करोड़ों कार्यकर्ता हैं।

दास ने कहा देश ही नहीं, आज दुनिया में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी है तो वो है भारतीय जनता पार्टी। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में ऐसा करिश्माई नेता मिला है जिसे पूरी दुनिया अपना नेता मान रही है। विपक्ष के पास न नेता है, और न ही जनता में उनकी स्वीकार्यता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों की जिदंगी बदल रही है। करोड़ों बहनें धुएं की घुटन से मुक्त हो रही हैं। गरीबों को अपना घर मिल रहा है। ये सब काम इसलिए हो रहे हैं क्योंकि मोदी जी ने गरीबी देखी है और अभाव के दर्द को महसूस किया है।
Image

मुख्यमंत्री ने कहा छह दशक तक कांग्रेस ने देश पर राज किया। कांग्रेस के कुशासन में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों ने देश को खोखला कर दिया। लेकिन आज मोदी जी के सुशासन में गरीबों को उनका शत प्रतिशत हक मिल रहा है। आज जनता इस फर्क को महसूस कर रही है। अलग राज्य बनने के बाद कांग्रेस और जेएमएम ने झारखण्ड को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया।
PunjabKesari

उन्होंने कहा 2014 में मोदी जी ने झारखण्ड की जनता से आह्वान किया, आप हमें पूर्ण बहुमत दो हम संपूर्ण विकास करेंगे। 5 साल में डबल इंजन सरकार ने बेदाग, पारदर्शी व्यवस्था देकर विकास की नई तस्वीर पेश की है। कांग्रेस ने 67 साल तक किसानों के साथ धोखा किया। उन्हें कर्जदार बनाया लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों को कर्ज की चिंता से मुक्त कराकर, उनकी आय दोगुनी कर उनके समृद्ध भविष्य की नींव रख रही है।
PunjabKesari

सरकार झारखण्ड के 35 लाख किसानों को 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये दे रही है
सीएम ने कहा डबल इंजन की सरकार झारखण्ड के 35 लाख किसानों को कम से कम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये दे रही है ताकि खाद, बीज और कीटनाशक जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए हमारे किसान साहूकारों के आगे हाथ फैलाने के लिए मजबूर न हों। आप सभी कार्यकर्ता साथी पार्टी की आत्मा हैं। ये आप की जिम्मेदारी है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में अबकी बार 300 पार के लक्ष्य को आपने साकार किया वैसे ही आप अबकी बार 65 पार के लक्ष्य को हासिल कर राज्य में फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static