रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से मिला कोरोना का एक और मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 4

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 11:42 AM (IST)

रांचीः झारखंड में लगातार कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने से एक और महिला में इसकी पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला रांची जिले के हिंदपीढ़ी इलाके का है, जहां पर 45 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह महिला रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली है। महिला मरीज शनिवार को रिम्स में जांच करवाने पहुंची थी। महिला को आइसोलेशन वार्ड से कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

वहीं स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। यह महिला मरीज हिंदपीढ़ी की ही पॉजिटिव मिली मलेशिया की महिला के सीधे संपर्क में आई थी, जहां मलेशिया मूल की महिला रह रही थी। यह उससे 3 घर छोड़कर इसका घर है।

बता दें कि झारखंड में सबसे पहले 31 मार्च को हिंदपीढ़ी में मलेशियाई मूल की महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया था।

Nitika