झारखंड के रामगढ़ एवं लोहरदगा में भी Corona की एंट्री, संक्रमितों की संख्या हुई 223

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 11:41 AM (IST)

रांचीः झारखंड के रामगढ़ एवं लोहरदगा जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। रविवार को इन जिलों से कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 223 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत कई अन्य जांच केन्द्रों में 1816 संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल जांच की गई। जिसके बाद 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट में रामगढ़ के 2, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग और देवघर में 1-1 संक्रमित की पुष्टि हुई है।

बता दें कि शनिवार को भी रिम्स समेत कई अन्य जांच केन्द्रों में 1372 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई जिसके बाद के 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक मरीज रेड जोन जिले में शामिल रांची के इटकी का रहने वाला है जबकि दूसरा लोहरदगा जिले का है।
 

Edited By

Diksha kanojia