झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, 29 मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या हुई 664

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 11:09 AM (IST)

रांचीः झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। राज्य के पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, धनबाद और गुमला से रविवार को वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 664 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी जांच केन्द्रों एवं निजी लैब में किए गए स्वाब सैंपल जांच में कुल 29 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से नौ, हजारीबाग से पांच, कोडरमा से चार, रांची से दो, गढ़वा से दो, लोहरदगा से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इसी क्रम में सिमडेगा से दो, धनबाद से दो और गुमला में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि जमशेदपुर से मिले सभी संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री है और सभी को जिले में आने के बाद से क्वारंटाइन में रखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static