केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-  एम्स में अप्रैल से शुरू हो जाएंगी ओपीडी की सेवाएं

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 12:11 PM (IST)

रांचीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के साथ रांची में मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने रांची पहुंचे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देवघर में प्रस्तावित अॉल इंडिया मेडिकल साइंस (एम्स) में अप्रैल महीने से ओपीडी की सेवाएं शुरु कर दी जाएंगी। इसके लिए सारी तैयारियां सम्पन्न की जी चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री रांची स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भरोसा दिलाया। 

इसके अतिरिक्त राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य के तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को केंद्र की योजना में शामिल करने की मांग की।