झारखंड की जनता रघुवर सरकार की नीतियों से परेशान, चाहती है परिवर्तन: हेमंत सोरेन

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 03:20 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) (Jharkhand Mukti Morcha (JMM)) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Executive President Hemant Soren) अपनी संघर्ष यात्रा के दौरान हजारीबाग (Hazaribagh) पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चरही में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वहीं शहर में रैली निकालकर झंडा चौक के समीप नुक्कड सभा भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की रघुवर (Raghubar) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघर्ष यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से राज्य की जनता को अवगत कराना है। अपनी संघर्ष यात्रा को सफल करार देते हुए आरोप लगाया कि झारखंड की जनता रघुवर सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। साथ ही हेमंत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बीजेपी (BJP) सरकार का जाना तय है। वहीं झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में भी बीजेपी सरकार का जाना तय है। आम जनता अब परिवर्तन चाहती है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा (Minister of State for Civil Aviation Jayant Sinha) के धर्मयुद्ध वाले बयान पर रामगढ़ में हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी पहले कर्म तो कर ले, उसके बाद धर्म की बात करे। आगामी लोकसभा चुनाव को केन्द्रीय मंत्री ने धर्मयुद्ध करार दिया है।

prachi