भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने किया बवाल, शनिवार को रांची बंद का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 06:06 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कोकर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही शनिवार को रांची बंद का ऐलान किया है। बंद के समर्थन में झामुमो सहित कई विपक्षी दल उतर आए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले की जांच के साथ-साथ प्रतिमा की तुरंत मरम्मत का आदेश दिया है।

वहीं कोकर स्थित समाधिस्थल पर लगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का बायां हाथ शुक्रवार सुबह टूटा हुआ पाया गया था। प्रतिमा का हाथ टूटकर नीचे गिरा हुआ मिला। मगर इसके पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है या अन्य कारण, इसका पता नहीं चल सका है। इस बीच समाधि स्थल पर सिटी एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रतिमा की तुरंत मरम्मत का भी आदेश दिया है। समाधि स्थल पर पहले से एक भी सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है। मगर इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और सीसीटीवी लगाने में जुट गया है। वहीं प्रशासन इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static