धनबाद में बोले PM मोदी- संकल्प पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देती है BJP

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 01:19 PM (IST)

धनबादः झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में लोगों को भाजपा पर विश्वास है क्योंकि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरती है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। पूरे देश में भाजपा के प्रति इतना विश्वास क्यों है? आज पूरा हिंदुस्तान भाजपा पर क्यों विश्वास करता है? ये भरोसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही है जो संकल्प लने के बाद उसे सिद्ध भी करती है। भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कहा कि हमने कहा था कि छोटे किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की व्यवस्था करेंगे। ये संकल्प भी हमने आते ही पूरा कर दिया। कांग्रेस के इरादे और कारनामे इसी के साथ ये स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस के साथ JMM और RJD और बचे-खुचे वामपंथी जैसे इनके सहयोगी हमेशा यही करते रहे हैं। हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं, न ही हम चैन की नींद सोते हैं। हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम हमेशा अपने आप को मिटाते रहते हैं।
PunjabKesari
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने आपसे कहा था कि 2024 तक देश के हर घर को जल देने का काम करेंगे। हमने सरकार बनते ही जलशक्ति का अलग मंत्रालय बनाया, इसके लिए अलग बजट जारी किया और जलशक्ति मिशन भी शुरू कर दिया। भाजपा ने आपसे ये कहा था कि देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और भारत का संविधान पूरी तरह से वहां लागू है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कहा कि राम जन्मभूमि को लेकर जो विवाद सदियों से चल रहा था, जिसको कांग्रेस ने जानबूझ कर उलझाया। हमने कहा था, हमारे संकल्प पत्र में लिखा था कि राम जन्मभूमि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। हमने अपना वादा निभाया और इसको शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। उन्होंने कहा कि सब कुछ देश की एकता, भाईचारा, सद्भाव को मजबूत बनाने के रास्ते पर किया गया।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने दिखा दिया कि देश की एकता क्या है, देश में भाईचारा क्या है, देश में सभी धर्म के लोग कैसे मिलजुल कर रहते हैं। पूरी दुनिया को हिंदुस्तान ने एकता का संदेश दे दिया है। हमने ये भी कहा था कि तीन तलाक की कुप्रथा से हमारी माताओं-बहनों को मुक्ति दिलाकर रहेंगे। आज इसके विरुद्ध सख्त कानून बन चुका है, इस कानून ने लाखों-करोड़ों मुस्लिम बहनों का जीवन सुरक्षित किया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static