PM मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 05:52 PM (IST)

नई दिल्ली/रांचीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के झामुमो महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले हेमंत सोरेन के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 44 वर्षीय सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

इस दौरान महागठबंधन के घटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोहरदगा से विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पाकुड़ से विधायक आलमगीर आलम और राजद के चतरा से एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।
 

Nitika