PM मोदी ने झारखंड के पहले महिला विश्वविद्यालय का किया ऑनलाइन शिलान्यास

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 12:49 PM (IST)


जमशेदपुर: देश में शिक्षा के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार (Monday) को डिजिटल लॉन्च के माध्यम से देश कर कई प्रांतों में विश्वविद्यालयों (Universities) का शिलान्यास (Foundation stone) किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल मीडिया के माध्यम से शिक्षा योजना के अनुकूल हमारा देश आगे बढ़ेगा। वहीं झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Chief Minister Raghubar Das) ने कहा बहुत हर्ष का विषय है कि झारखंड को पहला महिला विश्वविद्यालय मिला जहां हमारी बच्चियां पढ़ेंगी और आगे बढ़ेगी।

PunjabKesari

उच्चतर शिक्षा को लेकर देश भर के विभिन्न प्रांतों में 3300 करोड़ (3300 crores) से डिजिटल लॉन्च के क्रम में झारखंड का पहला महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्रीनगर से ऑनलाइन किया गया। इसके लिए जमशेदपुर (Jamshedpur) स्थित वीमेंस कॉलेज के इंडोर स्टेडियम (Women's College of Indoor Stadium) में विशेष इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो (MP Vidhut Varan Mahato) के साथ शिक्षा जगत के कई लोग मौजूद थे।

PunjabKesari

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को महिला विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने के लिए कुल 90 करोड़  की लागत आ रही है जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने वित्तीय अनुदान देने की स्वीकृति दी है। यह महिला विश्वविद्यालय पूर्वोत्तर भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय होगा जो महिला कॉलेज से सीधे विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इस विश्वविद्यालय का निर्माण सिदगोड़ा (Sidgoda) स्थित सूर्य मंदिर के बगल में 18 एकड़ भूमि पर 89.26 करोड़ (89.26 million on 18 acres of land) की लागत किया जाएगा। जिसके लिए झारखंड सरकार 56 करोड़ और केंद्र सरकार 33 करोड़ देगी। जिसका शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण के पीछे उद्देश्य हर वर्ग की महिलाओं को शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में राज्य सरकार ने पांच विश्वविद्यालयों की शुरुआत की है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास का डिजिटल लॉन्चिंग पर गवाह बनी शहर की छात्राओं में काफी हर्ष और उत्साह देखा गया। छात्राओं का कहना था कि महिला विश्वविद्यालय बनने से उन्हें उच्चतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही देश के नवनिर्माण ने उनकी भूमिका होगी। छात्राओं ने इस मौके पर बताया उन्होंने किन परेशानियों के साथ पढ़ाई की है। मगर अब महिला विश्वविद्यालय बन जाने से उनकी सारी जरूरतें पूरी होंगी। अब छात्राएं भी अपना बेस्ट दे कर अपने संस्थान के साथ-साथ देश को आगे ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static