''आयुष्मान भारत'' के शुभारंभ पर बोले PM मोदी- गरीबों की सेवा करने का इससे बड़ा अभियान कोई नहीं

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 06:32 PM (IST)

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य की राजधानी रांची में आयुष्मान भारत योजना का शुभांरभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'आयुष्मान भारत' देश के गरीबों की सेवा करने के लिए बनी योजना है। गरीबों की सेवा करने का इससे बड़ा अभियान कोई नहीं हो सकता।
PunjabKesari
आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोग जुड़ेंगे 
पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी पैसे से चलने वाली योजना है। यूरोप के देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों को 'आयुष्मान भारत' से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से 13 हजार अस्पताल और 50 करोड़ लोग जुड़ेंगे। अमीरों की तरह गरीबों को भी सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से दो महापुरुषों का नाता जुड़ा है। आयुष्मान भारत के पहले चरण की शुरुआत अंबेडकर के जन्मदिन पर हुई थी। आयुष्मान भारत के दूसरे चरण की शुरुआत दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर हुई। 
PunjabKesari
1300 से अधिक बीमारियों आयुष्मान भारत योजना में शामिल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1300 से अधिक बीमारियों को आयुष्मान भारत में शामिल किया गया। पहले से बीमार लोगों की बीमारियों का इलाज भी आयुष्मान भारत के तहत होगा। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि योजना के तहत जो अस्पताल अच्छी सेवाएं देंगे, उन्हें मदद भी दी जाएगी। संप्रदाय, जाति, ऊंच-नीच के आधार पर आयुष्मान भारत योजना काम नहीं करेगी। आयुष्मान भारत योजना मंदिर, मस्जिद और चर्च सभी समुदाय के लोगों के लिए है। 
PunjabKesari
पिछली सरकारों ने गरीबों को वोट बैंक समझा 
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों की आंख में धूल झोंकने वालों ने उनके सशक्तिकरण पर ध्यान नहीं दिया। पिछली सरकारों ने गरीबों के स्वाभिमान को समझने का प्रयास नहीं किया। सरकारों ने गरीबों को वोट बैंक समझा और उनके सामने टुकड़े फेंकते रहे। उन्होंने कहा कि पहली सरकारों ने जाति और संप्रदाय आधारित राजनी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static