पलामू में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- किसानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 12:42 PM (IST)

पलामू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पलामू पहुंच चुके हैं। वह दिन के 11.00 बजे चियांकी हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है। उन्होंने झारखंड के 25 हजार लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया। 5 लोगों को चाबी भी सौंपी।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हजार लाभुकों भी बधाई दी। साथ ही कहा कि घर पक्का होता है तो सपने भी सुहाने लगने लगते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन बदलने वाली 3500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। देश के किसानों तक नई तकनीक पहुंचाई जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सिंचाई के साथ-साथ पीने का पानी भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इतने दिनों तक देश कैसे चला है इसके लिए यह परियोजना केस स्टडी है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अन्नदाता मानती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडल डैम पिछली सरकारों की विफलता की गवाही है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से यह योजना लंबित पड़ी हुई है। बीते 25 वर्षों से तो यह ठप ही पड़ी थी।

prachi