PM मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए प्रयत्नशील: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 04:54 PM (IST)

रांची: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राॅय झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान रांची में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाया जा सके।की अर्थव्यवस्था बन सके।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था इस पर निर्भर करती है कि उस देश के लोग कितना बदलाव करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही पर देश में गरीबी बढ़ती रही, देश दूसरे की अर्थव्यवस्था पर निर्भर करती रहा। विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था मोदी अर्थव्यवस्था की विशेषता है। टैक्स कम हो रही। विकास को गति मिलती रहे ओर टैक्स कम होता रहे का अर्थ है की मोदी की अर्थव्यवस्था सफल है।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्ष मुद्दों को तोड़ मरोड़ का भ्रामक रूप से प्रस्तुत करता है। 2014 के बाद से पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से इस नीति में परिवर्तन हुआ है। इस परिवर्तन की जरूरत क्यों पड़ी कब अर्थव्यवस्था बीमार नहीं है तो के सवाल पर उन्होंने कहा की केवल बीमारों को ही दवा की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि अच्छे को और अच्छे करने के लिए भी दवा देनी पड़ती है। वही भारतीय मजदूर संघ द्वारा मोदी की अर्थव्यवस्था को गलत बताने और बिहार में एमबीबीएस डाॅक्टरों के विरोध के सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय बचते नजर आए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static