12 दिसंबर को चौथी बार झारखंड आएंगे PM मोदी, इस BJP प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 04:42 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही 2 चरणों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीसरे चरण के चुनावों को लेकर ताबड़तोड़ सभाएं शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर 12 दिसंबर को चौथी बार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड आ रहे हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी 3 बार चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 12 दिसंबर को धनबाद में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार के बाद 15 और 17 दिसंबर को पीएम मोदी का संथाल परगना में चुनावी दौरा होगा। वहीं इससे पहले पीएम मोदी 25 नवंबर को गुमला और डालटनगंज में चुनाव प्रचार करने आए थे। इसके बाद वह 3 दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में और 9 दिसंबर को बरही और बोकारो में चुनावी सभा करने झारखंड पहुंचे थे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 6 दौरे करेंगे। बता दें कि 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। वह सीटें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static