पुलिस ने गिरफ्तार किए PLFI के 2 नक्सली, हथियार सहित बरामद हुआ ये पर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 02:10 PM (IST)

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने सोमवार को पीएलएफआई के 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कई प्रकार के हथियार बरामद किए हैं। साथ ही पीएलएफआई का पर्चा भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुमला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने 2 नक्सलियों को धर दबोचा, लेकिन 5 अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद भी पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा। इस दौरान पुलिस को राइफल, बंदूक और पर्चा भी बरामद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static