दूसरो के खातों से करोड़ो निकालने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 08:54 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन बैंक खातों से करोड़ो रुपये निकालने वाले झारखंड गिरोह के नौ सदस्यों को लखनऊ में गिरफ्तार किया है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) निलॉब्जा चौधरी ने गुरुवार शाम यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के हजरतंगज एवं हसनगंज थानों में दर्ज मामलों में साइबर सेल की टीम झारखंड के देवघर दुमका एवं गिरिडीह में दबिश देकर गिरोह के नौ सदस्यों को पूछताछ के लिए यहां बुलाया गया। साइबर सेल की विशेष टीम ने पूछताछ के बाद डिजिटल साक्ष्यो के आधार में इन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड निवासी राजेश मंडल, प्रमोद मंडल, सुमन मंडल, प्रमोद मंडल, धर्मेन्द्र मंडल, विश्वनाथ मंडल, मितन मंडल, मुकेश मंडल, संतोष मंडल, करन मंडल और मनोज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि गिरोह के 11 सदस्य अभी फरार हैं ,जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनका गिरोह पूरे देश में सक्रिय है और अभी तक तीन करोड़ रुपये अधिक रुपया दूसरों के खाते से निकाल चुके हैं। यह गिरोह अधिकांश पेंशन धारकों को अपना शिकार बनाता है। गिरोह ने देवघर, दुमका एवं गिरिडील में कॉल सेंटर बनाकर लोगों को पेंशन खातों की जानकारी प्राप्त कर उनके खातों से ऑनलाइन पैसा निकालता है। इनके कब्जे से तीन लाख की नकदी,सात मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।