झारखंड विस चुनावः दूसरे चरण के चुनाव में नक्सलियों से बचाव के लिए पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 03:24 PM (IST)

रांचीः झारखंड हमेशा से ही नक्सल प्रभावित राज्य रहा है। पिछले दिनों विधानसभा चुुनाव के पहले चरण के तहत गुमला में नक्सलियों ने हमला किया था। इसको ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण के चुनाव के लिए पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि खूंटी और सरायकेला खरसावा के समीप नक्सली इकट्ठा हो रहे हैं। साथ ही सूचना मिली है कि पड़ोसी राज्यों के नक्सली भी यहां पहुंच सकते हैं। नक्सलियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपना ठिकाना बदल लिया है। बूढ़ा पहाड़ छोड़कर नक्सलियों ने सरायकेला खरसावा को अपना नया ठिकाना बना लिया है।

इसी के साथ पुलिस सीमावर्ती इलाकों में अभियान चला रही है। दूसरे राज्यों के सटे जिलों के एसपी से जानकारी लेकर जिलों के एसपी से को-ऑर्डिनेट किया जा रहा है। 200 से अधिक चेक नाके बनाए हैं। आईईडी से बचने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

बता दें कि 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर को 13 सीटों पर हो चुके हैं। दूसरे चरण के चुनाव 7 दिसंबर को 20 सीटों पर करवाए जाएंगे। वहीं 20 में से 15 सीटें नक्सल प्रभावित श्रेणी में आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static