जमशेदपुर में एक ऐसा थाना जहां हेलमेट पहनकर काम करने के लिए मजबूर पुलिस अधिकारी, जानिए वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 01:31 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड में पुलिस थाने की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के दौैरान हेलमेट का प्रयोग करना पड़ रहा है। पुलिस को जहां एक तरफ लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस थाने में स्वयं खतरे के साए में काम करने के लिए मजबूर हैं। 

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में एक थाने में पुलिस अधिकारियों से लेकर जवान तक हेलमेट पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिस थाने की इमारत खंडहर बनी हुई है। थाने की कोई भी दीवार किसी भी समय गिर सकती है। बारिश और खराब मौसम के कारण पुलिस अधिकारियों के द्वारा हेलमेट का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस थाने की जर्जर व्यवस्था होने के कारण सरकारी दस्तावेज भी खराब हो रहे हैं। 

बता दें कि पुलिस के द्वारा किराए की बिल्डिंग होने के कारण इमारत की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। पुलिस अधिकारी अपना बचाव करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। 

Nitika