पश्चिम बंगाल में राजनीति हिंसा और उन्माद लोकतंत्र के लिए खतरा : बाबूलाल मरांडी

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 04:38 PM (IST)

दुमका: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा और उन्माद को दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतंत्र के लिए खतरा करार देते हुए शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुशासन जरूरी है। मरांडी ने यहां परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने के लिए अनुशासन जरूरी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दोनों पक्षों की ओर से उन्माद फैलाकर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी पक्ष द्वारा उन्माद फैलाना लोकतंत्र की सेहत के विपरीत और खतरनाक है।

झाविमो अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नक्सली घटनाओं में कमी होने के दावे पर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के कार्यकाल में उग्रवाद पर नकेल कसने की दिशा में किए गए प्रयास के तहत भारी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल में जवानों की नियुक्ति की गई थी। इसी कारण झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में नक्सली-उग्रवादी घटनाओं में कमी आई है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाऐं चलाई गई जिससे पिछले 10 वर्ष के दौरान नक्सली संगठनों में नए लोगों के शामिल होने की तादाद में भी कमी आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static