झारखंड विस चुनावः तीसरे चरण के अतिसंवेदनशील बूथों पर हेलिकॉप्टर से भेजे गए मतदानकर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 02:32 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही गुरुवार को तीसरे चरण के तहत 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं। वहीं तीसरे चरण के मतदान के लिए अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदानकर्मियों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। इसके साथ ही अन्य 5 सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से और आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री सीपी सिंह रांची सीट से और शिक्षा मंत्री नीरा यादव कोडरमा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static