झारखंड विस चुनावः मतदान के लिए रांची जा रही पोलिंग टीम की बस पलटी, 19 घायल
punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 09:16 AM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान शुरु हो गए है। सभी मतदाता सुबह से मतदान कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें हैं। इसी बीच रांची जा रही पोलिंग टीम की बस पलटने से 19 मतदान कर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बुंडू अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, मतदान कर्मियों की ड्यूटी क्लस्टर नंबर 2, नीमडीह में 4 मतदान केंद्र संख्या नंबर 200, 204, 205, 209 और सोनाहातू प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय में थी। वहीं डीसी राय महिमापत रे ने कहा कि हमारी पूरी पोलिंग टीम और सभी ईवीएम मशीन सुरक्षित है। मतदान कार्य के लिए रिजर्व टीम से कर्मियों को भेजा दिया गया है।
बता दें कि सभी घायल मतदान कर्मियों को देर शाम रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। वहीं बस के ड्राइवर पर कार्रवाई की जाएगी।