प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने सोनिया-राहुल से की मुलाकात, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 01:18 PM (IST)

रांचीः झारखंड में झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) के विधायक प्रदीप यादव और पार्टी से निष्कासित बंधु तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। वहीं इस मुलाकात के बाद से दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने गुरुवार को साेनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटने के बाद प्रदीप यादव ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई है। वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। इसके साथ ही बंधु तिर्की ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं लेकिन वह रांची आकर सभा में इसकी औपचारिक घाेषणा करेंगे।

बता दें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मांडर से विधायक बंधु तिर्की पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेवीएम से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही बंधु तिर्की को पार्टी से निष्कासित करने पर प्रदीप यादव उनके समर्थन में आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static