JVM की बड़ी कार्रवाई- विधायक दल के नेता पद से हटाए गए प्रदीप यादव

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 06:13 PM (IST)

रांचीः झारखंड में झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) विधायक दल के नेता प्रदीप यादव दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर आज वापस लौटे हैं। इसी बीच पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदीप यादव को पार्टी के नेता के पद से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पार्टी से निष्कासित बंधु तिर्की ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटने के बाद प्रदीप यादव ने कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। इसके अतिरिक्त बंधु तिर्की ने कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं लेकिन वह रांची आकर सभा में इसकी औपचारिक घाेषणा करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static