लोकसभा चुनाव: CM रघुवर की मौजूदगी में राजमहल सीट से BJP प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 06:09 PM (IST)

साहेबगंज: लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की राजमहल सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। उन्होंने साहेबगंज के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान हेमलाल के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिरिक्त स्थानीय विधायक और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा मौजूद रहे।

राजमहल सीट पर हेमलाल मुर्मू का मुकाबला वर्तमान सांसद और झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा से है। यहां 19 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने बुधवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।

prachi