रिम्स में इलाज कराने आया कैदी हुआ फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 06:58 PM (IST)

रांचीः रांची के रिम्स अस्पताल से एक कैदी के भागने की खबर सामने आई है। इलाज कराने आया कैदी मौका पाते ही जेल से फरार हो गया। कैदी को 2 खून के जुर्म में सजा हुई थी।

जानकारी का अनुसार, कैदी को कुछ दिन से शरीर में कंपन महसूस हो रही थी। उसका इलाज जेल के अस्पताल में चल रहा था पर जब उसकी हालत में सुधार नहीं आया तब उसे रिम्स ले जाया गया। कैदी आशीष की सुरक्षा में गुरुवार से दो जवानों को तैनात किया गया था। शुक्रवार की सुबह एक जवान चाय पीने के लिए नीचे गया। इसके बाद दूसरा जवान डॉक्टर द्वारा लिखे गए प्रिसक्रिप्शन को काउंटर पर देने गया। उसी दौरान कैदी ने अपने हाथ से रस्सी खोली और हथकड़ी सहित खिड़की से कूदकर भाग गया।

अन्य मरीजों के परिजनों ने उसको पकड़ने की बहुत कोशिश की पर वह भागने में संभव हो गया।पुलिस द्वारा पूरे शहर में विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर कैदी की खोजबीन की जा रही है।

Ajay kumar