रांची की प्रियंका ने ओलिंपिक में लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 11:49 AM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 दिन से बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही थी जो रविवार को समाप्त हो गई। जिसमें रांची की प्रियंका केरकेट्‌टा ने राज्य को गोल्ड मेडल दिलाया।

जानकारी के अनुसार प्रियंका रांची के मांडर की रहने वाली है। प्रियंका ने खेल के तीसरे दिन शुक्रवार को लॉन्ग जंप में सबसे लंबी छलांग लगा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। जिसके बाद गोल्ड जीते हुए खिलाड़ी ओलिंपिक के फाइनल राउंड के लिए राउंड के लिए परिक्षण करेंगे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने रविवार को रांची में कहा कि देश में अभी क्रिकेट कल्चर का बोलबाला है, जिसे बदलकर स्पोर्ट्स कल्चर लाना होगा। साथ ही इसे फिट इंडिया मोमेंट से जोड़ना होगा। इससे यह फायदा यह होगा कि देश का छुपा हुआ टेलेंट और नई-नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।

Ajay kumar