नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज झारखंड में घोषित सार्वजनिक अवकाश

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 11:45 AM (IST)

रांचीः झारखंड में राज्य सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं 5 साल पहले इस तारीख को राज्य सरकार की अवकाश सूची से हटा दिया गया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 2014 तक अवकाश होता था लेकिन 2015 से 2019 तक यह तारीख (23 जनवरी) अवकाश सूची में नहीं थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार को हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।

बता दें कि विज्ञप्ति के अनुसार, हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड नेताजी की कर्मभूमि रहा है और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।
 

Nitika