रघुवर दास ने हासिल की उपलब्धि, बने कार्यकाल पूरा करने वाले झारखंड के पहले सीएम

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 02:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 30 नवंबर से पहले चरण का चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 23 दिसंबर को परिणाम भी आ जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे सीएम है जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है।

जानकारी के अनुसार, बीेजेपी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। वह सीट शेयरिंग पर जल्द ही आजसू के साथ बात करेंगे। दास ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा से झारखंड की राजनीति अलग है। इसलिए यहां के नतीजे भी अलग होंगे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव भी 5 चरणों में सम्पन्न हुए थे इसलिए इस बार भी चुनाव 5 चरणों में कराए जाएगें। साल 2000 में बिहार से अलग होंने के बाद झारखंड के सबसे पहले मुख्यमंत्री बीजेपी के बाबू लाल मरांडी बने थे। बाद में उन्होंने अपनी अलग झारखंड विकास मोर्चा नामक पार्टी बना ली। लेकिन मरांडी केवल 2 साल ही कार्यरत रहे। उनके बाद अर्जुन मुंडा 2003 में राज्य के मुख्यमंत्री बने लेकिन वह भी केवल 2 साल तक ही सत्ता में रहे।

साल 2005 में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने, लेकिन ज्यादा दिन ना टिक पाने के कारण मात्र 10 दिनों में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी। जिसके बाद बीजेपी के अर्जुन मुंडा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वह 2006 तक इस पद पर कार्यरत रहे। साल 2006 में अर्जुन मुंडा के बाद निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा राज्य के मुख्यमंत्री बने पर वह भी केवल 2 साल तक ही सीएम रहे। वहीं 2008 में शिबू सोरेन दूसरी बार सीएम बने और दो बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।राष्ट्रपति शासन के बाद अर्जुन मुंडा तीसरी बार सीएम बने और 2 साल और 4 महीने के लिए जनवरी 2013 तक इस पद पर बने रहे। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद साल 2013 में तीसरी बारहेमंत सोरेन सीएम बने और 2014 के विधानसभा चुनाव तक सीएम रहे। इससे सपष्ट होता है कि रघुवर दास ही एकमात्र ऐसे सीएम है जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static