शपथ ग्रहण समारोह के बाद राहुल गांधी का ट्वीट- झारखंड सरकार सभी लोगों के हित में करेगी काम

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 06:45 PM (IST)

नई दिल्ली/रांचीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की नई सरकार सभी नागरिकों के हित में और राज्य की समृद्धि एवं शांति के लिए काम करेगी।

राहुल गांधी ने रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद एक ट्वीट में कहा कि मैंने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के और कांग्रेस के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि झारखंड की नई सरकार सभी नागरिकों के हितों में काम करेगी और राज्य में शांति एवं समृद्धि का युग लेकर आएगी।

बता दें कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोहरदगा से विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और पाकुड़ से विधायक आलमगीर आलम सहित राजद के चतरा से एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static