झारखंड विस चुनाव 2019: आज चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 10:19 AM (IST)

रांचीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज झारखंड पहुंचेंगे। भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह रविवार को मधुपुर में, झरिया में तथा बिरनी बगोदर में जन सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजधनवार में, पेटरवार में, बुढ़मू में और टाटीसिलवे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

वहीं इसके बाद नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आएंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static