झारखंड: सरायकेला-खरसावां में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 06:26 PM (IST)

सरायकेला/चांडिल: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के जमशेदपुर से सटे चांडिल से सामने आया है। जहां एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच- 32 पर पितकी में गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे हुई।

चांडिल से नीमडीह मार्केट जा रही पिकअप वैन ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल सभी लोग सब्जी विक्रेता हैं और चांडिल के रहने वाले हैं।

Jagdev Singh