रांची: धुर्वा डैम में नहाने के दौरान दो युवक डूबे, NDRF की टीम शव की तलाश में जुटी

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 01:09 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसमें रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में सोमवार सुबह नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। इस दौरान आसपास नहा रहे लोगों ने एक को डूबने से बचा लिया। इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।वहीं एनडीआरएफ की टीम डूबे दोनों युवकों के शव की तलाश में जुटी हुई है।

डूबे युवकों के साथ नहाने गए लड़कों ने बताया कि 5 की संख्या में वे सुबह नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान उनके तीन साथी गहरे पानी में चले गए। जब वे डूबने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि दो अन्य डूब गए। फिर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। डूबे युवकों का नाम पियूष और आदित्य बताए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static