रांचीः कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र की बाथरुम में फिसलने से हुई मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 06:35 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रांची के ही एक कॉलेज में पड़ने वाले लड़के की बाथरुम में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जिसके कारण घर का पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है। मृतक का नाम शुभम था। उसकी आयु केवल 20 वर्ष की थी। मृतक सुबह चाय पीने के बाद बाथरुम में नहाने के लिए गया। जैसे ही उसने बाथरुम में दरवाजे की कुंडी लगाने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। परिजन उसे तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेन हैमरेज की वजह से उसकी मौत हुई है।

बता दें कि शुभम मूल रूप से चतरा सदर प्रखंड के गंधरीया पंचायत के अमडीहा गांव का रहने वाला था। वह माता-पिता के साथ रांची में रह कर कॉलेज की पढ़ाई करता था। मृतक का शव रांची से चतरा लाने की तैयारी की जा रही थी। अनुमान है कि दोपहर के 2 से 3 बजे तक शव प गांव पहुंच जाएगा और 4 से 5बजे तक उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Ajay kumar