रांची: जंगल में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 05:24 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Capital Ranchi) के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र (McLuskyganj Police Station Area) में बुधवार (Wednesday) की सुबह पेड़ से लटकता हुआ प्रेमी जोड़े का शव मिला है। यह दोनोें शव हेसालौंग के लतरिया जंगल (Hesalong's Lataria Forest) से बरामद किए गए हैं। लड़की हिंदू व लड़का मुसलमान था। मृतक लड़की मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में 11वें (11th in the McLuskiganj Inter College) में पढ़ती थी। उसकी उम्र 17 वर्ष थी। वहीं, लड़का मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है।

मृतक लड़के का नाम समीर उर्फ बिट्टू (19) (Sameer aka Bittu (19)) है। वह कोनका गांव (Konka village) के प्रेम गली का रहने वाला था। वह अपने पिता के साथ पेंट-पोचाडा (Paint-shop) का काम करता था। वहीं लड़की बुधवार को अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। सहेलियों ने प्राचार्य आनंद कुमार (Principal Anand Kumar) को बताया कि वह रास्ते में कॉलेज यूनिफॉर्म में दिखी थी। इस पर प्राचार्य ने लड़की के घरवालों को फोन किया कि वह कॉलेज नहीं पहुंची है। सूचना पर परिजन जब उसे खोजने निकले तो शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला।

उसी डाल से लड़के समीर का भी शव लटक रहा था। एक ही दुपट्टे को फाड़कर दोनों के गले में बांधा गया है। लड़का वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि लड़के ने अपने पिता से काम पर नहीं जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह घर से निकल गया था। इसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं थी। वहीं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी चिंतामन रजक (Police Station Officer) ने बताया कि जंगल में लड़का-लड़की के शव पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या (Suicide or murder) का। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। 

prachi