रांची: CM रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शहरी गैस वितरण परियाेजना का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 12:34 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मेकॉन की श्यामली काॅलाेनी के तीन हजार घराें में शुक्रवार से पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो गई। केंद्रीय पेट्राेलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को श्रीजगन्नाथ-एचईसी मैदान में रांची शहरी गैस वितरण परियाेजना के तहत डी कंप्रेशन यूनिट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य के मधुबन और डाेरंडा खुखरी में सीएनजी स्टेशन भी शुरू हाे गए।

गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) केबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियाेजना गैस पाइपलाइन प्राेजेक्ट जून 2020 तक पूरा होगा। झारखंड में 12 जिलाें में 551 किलाेमीटर पाइप बिछानी है, जिस पर 1500 कराेड़ खर्च हाेंगे। इनमें रांची, खूंटी, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

Edited By

Jagdev Singh