रांची: युवा दिवस पर CM रघुवर दास ने स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 02:01 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में युवा दिवस के मौके पर शनिवार (Saturday) को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की 33 फीट ऊंची प्रतिमा राज्य को समर्पित की गई। मुख्यमंत्री रघुवर दास (Chief Minister Raghubar Das) ने बेहद ही पवित्र वातावरण और वैदिक मंत्रोंच्चारण (Holy atmosphere and Vedic mantras) के बीच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण (Unveiling) किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बड़ा तालाब का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद सरोबर कर दिया। रांची के लोगों को नए साल में युवा दिवस के मौके पर एक बड़ा तोहफा मिला है।

बड़ा तालाब में लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा 33 फीट ऊंची है जिसे 16 फीट की गहराई से पानी के ऊपर खड़ा किया गया है। अनावरण के मौके पर बड़ा तालाब की सुदंरता देखते ही बन रही थी। इस मौके पर 93 साल के मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद रहे। अनावरण के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रांची से सांसद रामटहल चौधरी (MP Ramatahal Chaudhary) के अलावा विभागीय मंत्री भी मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निर्माण में दो करोड़ 96 लाख रूपये खर्च हुए हैं। इस प्रतिमा को उसी वास्तुकार (Architect) ने तैयार किया जिसने गुजरात (Gujarat) में सरदार बल्लभ भाई़ पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की मूर्ति को तैयार किया है। बड़ा तालाब के सौदर्यीकरण में मेकॉन (Macon) के अलावा उर्मिला कंस्ट्रक्शन (Urmila Construction) और सापुरजी पालनजी कंपनी आगे भी काम करती रहेगी।

राज्य सरकार पूरे प्रोजेक्ट और सौदर्यीकरण पर 31.5 करोड़ खर्च कर रही है जिसमें 15.5 करोड़ रुपये तालाब पर ब्रिज बनाने, मूर्ति स्थापित करने और तालाब के आधारभूत संरचना को बेहतर करने में खर्च हो रहे हैं। वहीं 13 करोड़ बड़ा तालाब के चारदीवारी निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
 

prachi