रांची: प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डाॅ. केके सिन्हा का निधन, CM रघुवर ने ट्वीट कर जताया शोक

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 12:44 PM (IST)

रांची: झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. केके सिन्हा का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था। वहां स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे घर आ गए थे। कुछ दिन पहले बाथरूम में गिरने के कारण उनके कमर में चोट लग गई थी। गुरुवार को उनका पेट अचानक फूल गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उन्हें एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गई थी।

डॉ. केके सिन्हा प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन थे। न्यूरो सर्जरी के मास्‍टर कहे जाने वाले केके सिन्‍हा को कई जटिल बीमारियों के इलाज व सफल ऑपरेशन के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक जताया है।

prachi