रांची: महिला मोर्चा ने CM रघुवर दास को बांधी राखी, 5.75 लाख राखियां सौंपी

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 04:54 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रविवार को पूरे राज्य से एकत्र की गई करीब 5.75 लाख राखियों को मुख्यमंत्री को सौंपा गया। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं झारखंड के पांचों प्रमंडल से एक एक महिला कार्यकर्ता ने राज्यभर की महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

PunjabKesari

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के विकास को महिला नेतृत्व के साथ गति देना उनकी सरकार का संकल्प है। उन्होंने इस मौके केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 3 महीने बाद फिर से झारखंड में चुनाव है एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लें ताकि विकास के जो काम हो रहे हैं वह और तेजी से हो सके।

सीएम रघुवर दास ने कहा कि हर गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना है, इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ,प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह राज्य सरकार की मंत्री लुईस मरांडी ने भी अपने विचार रखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static