‘रेड जोन’ से जल्द बाहर हो सकती है रांची, कोरोना के केवल 13 केस एक्टिव

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 01:18 PM (IST)

रांचीः झारखंड के एकमात्र ‘रेड जोन’ जिले रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार जारी रहा है। इसी क्रम में आज कोरोना के सात संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। इसी के साथ रांची में कोरोना के अब केवल 13 ही एक्टिव केस बाकी हैं।

जानकारी के अनुसार, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। टीमवर्क से यह सफलता मिली है और इस टीम में रांची की जनता भी शामिल है। उम्मीद है कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण से लड़ाई में लोगों का सहयोग मिला है, आगे भी इसी तरह से सहयोग मिलता रहेगा।
 

Edited By

Diksha kanojia