झारखंड के लिए बड़ी राहत, ‘रेड जोन’ से बाहर होकर ‘ऑरेंज जोन’ में शामिल हुआ रांची

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 05:52 PM (IST)

रांचीः नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, कोरोना के 100 से अधिक मामलों के मिलने के कारण झारखंड के एकमात्र ‘रेड जोन’ जिले में शुमार रांची अब ‘ऑरेंज जोन’ में शामिल हो गया है।

उपायुक्त राय महिमापत ने शनिवार को बताया कि रांची जिला ‘रेड जोन’ से बाहर आ गया है। अब यह ‘ऑरेंज जोन’ में है, जो जिला प्रशासन की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ‘रेड जोन’ से ‘ऑरेंज जोन’ में आना एक मुश्किल पड़ाव है, टीमवर्क और लोगों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

बता दें कि अब झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 22 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।

Edited By

Ramanjot