रांची पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 01:24 PM (IST)

रांचीः झारखंड में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस और प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं रहा है। परंतु रांची पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी है। उन्होंने चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली। इंस्पेक्टर संजय कुमार ले पूरी टीम सहित गाड़ीखाना स्थित धीरज जालान के घर में छापेमारी की। जहां उन्हें चोरी किया हुआ सारा सामान मिला।

इनमें दो दर्जन से ज्यादा लैपटॉप, दो सौ से ज्यादा मोबाइल सहित अन्य सामान शामिल हैं।पुलिस ने कुणाल पासवान नामक आरोपी को अपनी हिरासत में लिया। जिसके बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने धीरज नाम का खुलासा किया। उसने बताया कि धीरज के कहने पर ही चोरी की सारी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। धीरज जालान जेल में बंद है और जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static