रांची: कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया विजयदशमी का पर्व, उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 11:30 AM (IST)

रांची: झारखंड समेत पूरे देश में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मनाई गई। इस दौरान राजधानी रांची में चार जगहों पर रावण दहन किया गया। मोरहाबादी में पंजाबी हिंदू बिरादरी, नामकुम में दशहरा समिति टाटीसिल्वे, एचईसी और अरगोड़ा में श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन किया गया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राजधानी रांची के मोरहाबादी और अरगोड़ा के रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। मोरहाबादी में इस बार 65 फीट के रावण का पुतला बनाया गया था, जबकि कुंभकरण का 60 फीट और मेघनाथ का 55 फीट लंबा पुतला था। सोने की लंका 30-30 फीट की थी। पहले सोने की लंका जलाई गई फिर मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण के पुतले को जलाया गया। इससे पूर्व अकार्षक आतिशबाजी भी की गई।

राजधानी रांची में रावण दहन को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर परिचालन में बदलाव किया गया था। मोरहाबादी, धुर्वा शालीमार बाजार, अरगोड़ा और टाटीसिल्वे में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। बड़े मालवाहक वाहनों के लिए शहरी क्षेत्र में नो एंट्री का समय सुबह 6 बजे से ही लागू रहा। वहीं भीड़ को देखते हुए निजी और यात्री वाहनों के लिए मार्ग निधार्रित किया गया था। विभिन्न जगहों पर ड्रॉप गेट लगाए गए थे ताकि वाहनों के प्रवेश को रोका जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static