झारखंडः जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुई पांच बच्चियों से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 04:52 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खुंटी में पांच नाबालिग बच्चियों के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक जागरूकता सम्मेलन में शामिल होने गई बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है। बच्चियां खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इसके अतिरिक्त कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और पुरुषों से मारपीट भी की गई। यह बच्चियां किसी निजी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। 

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया है। बुधवार की रात एक बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा बच्चियों का बयान दर्ज करने की कोशिश भी की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी और बड़ी टीम लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। 

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में चार पादरी और दो शिक्षक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना को तिनतीला गांव निवासी कुशल मुंडा और उसके सहयोगियों ने अंजाम दिया। कुशल मुंडा उग्रवादी संगठन का सदस्य है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static