चुनावी सभा में बोले रविशंकर प्रसाद- कांग्रेस 'जटिलता' पैदा करती है, भाजपा 'समाधान' देती है

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 11:01 AM (IST)

सिमडेगाः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस जटिलता पैदा करती है। प्रसाद ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना। उन्होंने कहा कि झारखंड भी एक उदाहरण है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। जब झारखंड एक अलग राज्य बन गया तो कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ। मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए।

प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। कोड़ा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं। प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

prachi