झारखंड में रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने मां और भतीजे ने चाची की पीटकर की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 12:58 PM (IST)

जमशेदपुर/जादूगोड़ा: झारखंड से रिश्तों के कत्ल के दो मामले सामने आए हैं। पहला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव का है, जहां रविवार रात मां ने खाना देने में देर की, तो नशे में धुत बेटे ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला। वहीं दूसरा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी डूंगरीटोला का है।

यहां सोमवार को भतीजे ने चाची नोहा सोरेन (65) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बिष्टु सिंह (27) अपनी मां सुशीला सिंह (55) के साथ रहता था। रात में बिष्टु सिंह नशे में धुत होकर घर आया था। उसने खाना मांगा, तो मां ने नसीहत दी। कहा- शराब पीना बंद करो, तब खाना मिलेगा। उसने गुस्से में मां की पिटाई कर दी। लहूलुहान मां को घर में बंद कर मौसी के घर चला गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को तिरिलघुटु से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी बिष्टु का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी मौसी के घर तिरिलघुटू में है। जब पुलिस पहुंची तो वह शराब के नशे में धुत होकर सोया हुआ था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

Edited By

Jagdev Singh