रिश्ते हुए शर्मसारः मौसा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 03:53 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से रिश्तों को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके मौसा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग शनिवार की शाम घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान रिश्ते में मौसा लगने वाले समीर कुमार लकड़ा ने घर पर पार्टी देने के बहाने से नाबालिग को घर आने के लिए कहा। इसके बाद वह नाबालिग को अपने साथ ही घर ले गया जहां पहले से उसका दोस्त आनंद कुमार मौजूद था। इसके बाद आरोपी मौसा ने नाबालिग को जबरदस्ती बीयर पिलाई और रामपुर स्थित प्लांडू के पीछे जंगल में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ रात से सुबह तक दुष्कर्म किया।

इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग को वहीं जंगल में छोड़ा और फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर नाबालिग के परिजन उसे ढूंढ़ते हुए जंगल में पहुचे जहां उन्हें नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़की के बयान पर मौसा और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Edited By

Diksha kanojia