लोहरदगा हिंसा मामलाः आठवें दिन भी जिले में कर्फ्यू जारी, प्रशासन ने दी 7 घंटे की ढील

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 12:00 PM (IST)

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को सीएए समर्थन रैली के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में आठवें दिन भी कर्फ्यू जारी है। प्रशासन के द्वारा आज कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील दी गई। वहीं आईजी और डीआईजी के द्वारा हालात पर नजर रखे जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को कर्फ्यू के आठवें दिन 2 पालियों के तहत 7 घंटे की ढील दी गई है। इसके तहत दवाई, राशन आदि की दुकानें खुली हैं। इसके साथ ही शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्थिति का जायजा भी लिया जा रहा है। वहीं आईजी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन का प्रयास रहेगा कि 23 जनवरी से बंद पड़े स्कूल कॉलेजों को 1 फरवरी से पुनः शुरू करवाया जा सके।

बता दें कि 23 जनवरी को सीएए के समर्थन में निकले शांति मार्च में पथराव के बाद हालात बिगड़ गए थे। इसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालात को सामान्य करने के लिए रोजाना कुछ घंटे की ढील दी जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static