RJD ने अभय कुमार सिंह को नियुक्त किया झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 05:21 PM (IST)

रांची: झारखंड में राजद के अंदर बड़ा फेरबदल हुआ है। राजद प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम द्वारा राजद की सभी इकाइयों को भंग करने की चर्चा के एक दिन बाद ही पार्टी के अंदर एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद से 5 दिनों पूर्व ही हटाए गए अभय कुमार सिंह को झारखंड राजद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम ने अभय को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में चले जाने के बाद गौतम सागर राणा को अस्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा था। झारखंड में प्रदेश राजद अध्यक्ष और युवा राजद अध्यक्ष का विवाद जोरों पर चल रहा था। अस्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए गौतम सागर राणा ने तो अभय कुमार सिंह पर यहां तक आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में से उनकी तस्वीर को हटा दिया है। दोनों धड़ों के लोग अलग-अलग रिम्स में जाकर लालू प्रसाद से मिले भी थे। लोकसभा चुनाव के समय राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के बीजेपी में चले जाने से पार्टी राज्य में पहले ही कमजोर हो चली थी।

वहीं 4 जून को राजद की अनुशासन समिति ने प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा और युवा राजद के ही सुरेंद्र प्रसाद को पार्टी से 6 वर्षों के लिए दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई युवा राजद के संबंधित पदधारियों पर दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए की गई थी। साथ ही प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने की बात भी कही गई थी। अनुशासन समिति के संयोजक गिरधारी गोप ने इस संबंध में पत्र जारी किया था।

Deepika Rajput

Related News

रांची में हुई RJD की बैठक, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

खराब मौसम के बीच जमशेदपुर पहुंचे PM Modi, बोले- JMM-RJD-कांग्रेस तीनों झारखंड के दुश्मन

झारखंड की जनता अब JMM के झांसे में नहीं आने वाली: शिवराज सिंह चौहान

SC ने झारखंड के कार्यवाहक DGP की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 13 सितंबर को पहुंचेंगे देवघर,कार्यकर्ताओं को देंगे विजय मंत्र

झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान ‘वोट'' की खातिर चलाया गया: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड विस चुनाव को देखते हुए धड़ा धड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: शिवराज सिंह चौहान

कल दो दिवसीय दौर पर झारखंड आएंगे कांग्रेस सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का

झारखंड HC से मंत्री इरफान अंसारी को झटका, कोर्ट ने इस मामले में याचिका की खारिज

झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट