RJD अध्यक्ष का रघुवर सरकार पर तंज- जब विकास किया है तो आशीर्वाद की क्या जरूरत

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 12:03 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टीयों ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 14 सीटों पर दावा किया है। आरजेडी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार ने विकास किया है, तो फिर आशीर्वाद की क्या जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना है, तो उन्हें त्याग करना पड़ेगा।  

बता दें कि अभय सिंह ने कहा कि जेएमएम महागठबंधन में बडे़ भाई की तरह है, इसलिए हेमंत सोरेन की भी ये जिम्मेवारी बनती है कि वे सभी दलों को साथ लेकर चलें। महागठबंधन में सभी पुराने दल शामिल होंगे। इस बार वामदल भी इसका हिस्सा बनेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान वामदलों को इससे अलग रखा गया था।

जानकारी के अनुसार जल्द ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग कर ली जाएगी। महागठबंधन का स्वरूप 20 अक्टूबर के बाद तय हो जाएगा। 20 अक्टूबर को आरजेडी जनाक्रोश रैली निकालेगा। इस रैली के आयोजन रांची के हरमू मैदान में किया जाएगा। इसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव,अब्दुल बारी सिद्दीकी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरन शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static