RJD ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कोडरमा से सुभाष यादव को दिया टिकट

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 11:03 AM (IST)

रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव 81 सीटों पर होने जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर को 13 सीटों पर होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते बुधवार को राजद ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

राजद ने 7 सीटों पर उतारे ये उम्मीदवार-
हुसैनाबाद - संजय सिंह यादव
चतरा - सत्यानंद भोक्ता
छतरपुर- विजय राम
कोडरमा- सुभाष यादव
बरकठ्ठा- खालीद खलील
देवघर- सुरेश पासवान
गोड्डा- संजय प्रसाद यादव

बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने प्रत्याशियों का ऐलान किया। ऐलान के बाद उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शिबू सोरेन ने आंदोलन किया और उसके बाद झारखंड अलग राज्य बना उन उद्देश्यों को आज तक पूरा नहीं किया गया है इसलिए राज्य के आदिवासियों के शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।  

 

Ajay kumar